'कार्रवाई से संतुष्ट नहीं', बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के पिता के बयान से मचा हड़कंप, बोले- दे दूंगा जान
Ram Gopal Mishra father statement: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं।
इसके अलावा वायरल वीडियो में वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे। शुक्रवार शाम काे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया।

रामगोपाल मिश्रा के पिता कैलाश नाथ मिश्रा का आरोप है कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा न्याय नहीं मिला है। जैसा मेरे बेटे के साथ हुआ है वह अपराधियों के साथ भी होना चाहिए। इसके पहले मृतक की पत्नी का भी बयान सामने आया था।
गुरुवार को देर शाम मृतक रामगोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा ने भी वीडियो बनाकर वायरल करते हुए कहा था कि आरोपियों को एनकाउंटर में घायल करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पूरी तरह से मारा नहीं गया ऐसे में वह कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
इस मामले में गुरुवार को दो आरोपियों जिसमें सरफराज और तालीम को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा पुलिस ने अब्दुल हमीद, फहीम और मोहम्मद अफजल आदित्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को सीजेएम के आवास पर तीनों आरोपियों की पेशी हुई। आवास पर पेशी होने के बाद पांचो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पेशी के दौरान सीजेएम आवास के साथ ही आरोपियों को जेल ले जाते समय भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications