सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर ग्राहकों के बदल देते थे एटीएम, पकड़ी गई शातिर गैंग

बहराइच। एटीएम कार्ड बदलकर बैंक उपभोक्ताओं के खाते से पैसा निकालने वाले चार जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के तीन लोग भागने में सफल रहे। 10,200 रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड, तीन बाइक व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों में एक एचडीएफसी बैंक का पूर्व सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

police caught fraud gang who changes atm card of people

एसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि बैंक उपभोक्ताओं के खाते से एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि शनिवार को केडीसी चौराहा व तिकोनी बाग पुलिस चौकी के पास लगे एटीएम के पास गिरोह के सदस्यों के मौजूदगी की सूचना मिलने पर सीओ त्रयंबक नाथ दुबे व देहात कोतवाल को लगाया गया। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को जैसे ही रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन फरार हो गए।

police caught fraud gang who changes atm card of people

तलाशी के दौरान इनके पास से नकदी व फर्जी एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वह सभी एटीएम से पैसा निकालने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं का एटीएम बदल लेते थे और उसके बाद उनके खाते से पैसा निकाल लेते थे। पकड़े गए आरोपी में सुभाष सिंह, रामराज, गुलाब सिंह, जनमेजय सिंह, दीपू सिंह शामिल हैं। प्रदीप सिंह निवासी फरदा सुमेरपुर, राकेश सिंह निवासी चंदेला कला व शिवशंकर निवासी रिसिया मौके से फरार हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+