स्ट्रेचर की ठोकर लगने पर डॉक्टर ने तीमारदार को जमकर पीटा, माफी मांगी फिर भी नहीं छोड़ा

बहराइच। यूपी के बहराइच में अस्पताल में पिटाई का मामला सामने आया है। अग्निकांड की घटना में गंभीर रूप से झुलसे भाई का इलाज कराने आए युवक को जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने जमकर पीटा। युवक की अकारण हुई पिटाई से तीमारदारों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सीएमएस ने मामले में जांच कराने की बात कही है। आरोपित डॉक्टर पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगते रहे है। अस्पताल में तैनाती के बावजूद निजी नर्सिंग होम चलाने वाले इस चिकित्सक का नर्सिंग होम भी डीएम ने सीज करा दिया था।

patient care taker beaten by government doctor in hospital

नगर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती नाजिरपुरा निवासी नसीम की कृषि फॉर्म हाउस के सामने बैट्री व इनवर्टर की दुकान है। शुक्रवार को दुकान में रखे इनवर्टर में ब्लास्ट होने के चलते दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर नसीम गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिवाले उसे लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल में झुलसे भाई को स्ट्रेचर से ओटी में ले जाने के दौरान आपातकालीन कक्ष के सामने चिकित्सक डॉ. आरके वर्मा को स्ट्रेचर की ठोकर लग गई। इसी बात से चिकित्सक आग बबूला हो गए और तीमारदार को पीटना शुरू कर दिए।

पीड़ित लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन डॉक्टर उसे बेरहमी से पीटता रहा। डॉक्टर की दबंगई देख अन्य मरीजों के तीमारदारों में आक्रोश फैल गया। लोगों का आक्रोश देख वे मौके से गायब हो गए। इससे पहले भी आरोपित चिकित्सक पर गंभीर तीमारदार की पिटाई के आरोप लगते रहे हैं। सरकार से वेतन के रूप में मोटी रकम लेने वाले आरोपित चिकित्सक निजी नर्सिंग होम भी चला रहे थे, इसे तत्कालीन डीएम माला श्रीवास्तव ने जांच के बाद सीज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+