शादी के 8 दिन बाद युवक की बेरहमी से हत्या, सिर धड़ से कर दिया अलग

Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच में एक युवक की गला काटकर हत्या से हड़कंप मच गया। युवक का शव इलाके के एक खाली मैदान में पड़ा मिला। मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों में हत्या का शक जताया है।

man brutally murdered in uttar pradesh bahraich

धड़ से अलग पड़ा मिला सिर

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत पलरीबाग इमामगंज मोहल्ला निवासी जमील (27) खलील अहमद शनिवार को घर में सो रहा था। रात 10 बजे जमील के मोबाइल पर फोन आया। वह युवक द्वारा फोन पर बताए गए जगह पर चला गया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आया। पत्नी ने परिजनों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद जमीन की तलाश शुरू की गई। तभी तड़के पलरीबाग में स्थित खाली मैदान में युवक का शव पड़ा मिला। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सिर धड़ से अलग पड़ा था।

man brutally murdered in uttar pradesh bahraich

आठ दिन पहले हुई की शादी

हत्या की सूचना पाकर आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए। एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी टीएन दूबे, प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष पीपी पांडेय ने बताया कि मृतक युवक का विवाह 23 फरवरी को हुआ था। अवैध संबंध व अन्य पहलू की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+