UP: घर में बज रही थी शहनाई, अचानक छा गया मातम, रुला देगी यह कहानी
बहराइच में एक घर में खुशियों का माहौल पूरे मातम में बदल गया। दूल्हे की बारात निकलने से पूर्व हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी।

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद दर्दनाक है। शादी के लिए दूल्हा बना युवक बारात लेकर दुल्हन विदा कराने के लिए निकलने की तैयारी में था। इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी। जिस घर में शहनाई बज रही थी उस घर में अचानक मातम छा गया।
जानकारी के मुताबिक, बहराइच के थाना जरवल रोड के अटवा गांव के रहने वाले राम लाल के बेटे राजकमल की शादी थी। मंगलवार रात इसी क्षेत्र के क्योलीपुरवा अट्टैसा गांव में बारात जानी थी। ढोल नगाड़े बज रहे थे। पूरे घर में जश्न का माहौल था। सभी नाच गा रहे थे। दूल्हा बारात के लिए तैयार हो रहा था। इसी बीच सेहरा बांधते समय दूल्हे के सीने में तेज दर्द उठा और उसकी तबियत बिगड़ने लगी। लोग उसे नजदीकी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि दूल्हे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। यह सुनते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। जानकारी मिलते ही दुल्हन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दूल्हे के पिता का रो- रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बात दुल्हन पक्ष के लोग जो बारात आने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें दूल्हे के अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications