14 साल की लड़की को मारकर उसके शव के पास बैठा मिला तेंदुआ, ग्रामीणों के उड़े होश

Bahraich news, बहराइच। बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत एक गांव में चारा काटने गई एक छात्रा पर गुरुवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते तब तक तेंदुए ने छात्रा को निवाला बना लिया। ग्रामीणों को उसका शव खेत से मिला। तेंदुए के हमले में लड़की के मौत की सूचना पाकर डीएफओ व वन क्षेत्राधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंची। उसके बाद क्षेत्र में सघन गश्त शुरू की गई है। साथ ही ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।

girl died after leoprad attack her in bahraich

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत गिरगिट्टी मटियापुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी पुष्पा देवी (14) पुत्री हृदयराम पाल गुरुवार दोपहर में स्कूल से आने के बाद मवेशियों का चारा लाने के लिए घर से निकली। जब वह खेत में चारा काट रही थी। तभी जंगल से आए तेंदुए ने पुष्पा देवी को निवाला बना लिया। पुष्पा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तेंदुआ पुष्पा के शव के पास बैठा हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया।

girl died after leoprad attack her in bahraich

फिर भी लगभग 20 मिनट तक तेंदुआ क्षत-विक्षत शव के पास बैठा रहा। फिर जंगल की ओर चला गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों के आक्रोश और तेंदुए के हमले की सूचना पाकर डीएफओ जीपी सिंह, रेंजर मोहम्मद अरफान अंसारी, वन दरोगा आरबी राव, वन रक्षक समेत टीम के सभी वनकर्मी मौके पर पहुंचे। डीएफओ व रेंजर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। तेंदुए के पदचिन्ह भी मौके से मिले हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। शीघ्र ही मृतक के परिवारीजनों को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।

पुलिस चौकी से 400 मीटर की दूरी पर हुई घटना

ककरहा रेंज अंतर्गत वन विभाग और पुलिस महकमे की चौकी जालिमनगर में स्थित है। दोनों चौकियों से महज ४०० मीटर की दूरी पर हृदयराम का खेत है। जहां पर मवेशियों का चारा लगा हुआ है। इसी के चलते पुष्पा बेखौफ मवेशियों का चारा काटने चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+