बहराइच: खड़े ट्रक में जा घुसी जीप, 5 मजदूरों की मौत, 11 की हालत गंभीर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

Recommended Video

    बहराइच: खड़े ट्रक में जा घुसी जीप, 5 मजदूरों की मौत, 11 की हालत गंभीर
    five lost life many injured in road accident in bahraich

    बिहार से अंबाला जा रहे थे मजदूर

    जानकारी के मुताबिक, बिहार से 16 मजदूरों को लेकर एक जीप अंबाला जा रही थी। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे जीप पयागपुर हाईवे पर खड़ी एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार के सीवान जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    दो मजदूरों की मौके पर ही मौत, तीन ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

    एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि थाना पयागपुर के सुकईपुरवा चौराहा अंतर्गत लालपुर ग्राम सभा के पास बिहार के सिवान से पंजाब स्थित अंबाला जा रही फोर्स क्रूजर गाड़ी HR 37D 4630 अपनी बाईं ओर सड़क के किनारे खड़ी UP 42 BT 6190 ट्रक से टकरा गई, जिसमें सवार 16 मजदूरों को गंभीर चोटें आई। इनमें से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 3 मजदूरों ने सीएचसी पयागपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को सीएचसी पयागपुर एवं जिला अस्पताल बहराइच में इलाज के लिए भेजा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+