बहराइच: आग लगने से दस घर जलकर खाक, आंगन में सो रही मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत

Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच में खैरीघाट थाना क्षेत्र के दलजीतसिंह पुरवा गांव में गुरुवार की दोपहर एक ग्रामीण के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपने आगोश में कई मकान को ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में सो रही मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई।

child burned alive during fire in house

मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत

दलजीत सिंह पुरवा निवासी राजेंद्र कुमार के घर में अज्ञात कारणाें से आग लग गई। पल-पल बदलते मौसम के चलते चल रही हवा से आग ने और विकराल रूप ले लिया। राजेंद्र घर के आंगन में एक वर्षीय बेटी राधा को सुलाकर अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गए थे। जिसके चलते आग की चपेट में आने से मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई।

child burned alive during fire in house

10 लाख का नुकसान

आग ने अपने आगोश में रामू पुत्र चन्द्रिका, दूबर पुत्र लक्ष्मी नारायण, राम लाल पुत्र अमेरिका, राम निवास पुत्र अमेरिका, बच्चेलाल पुत्र इतवारी, गोबिंद पुत्र प्रभु, पेशकार पुत्र छोटे, कृपाराम पुत्र राम निवास व ब्रिजरानी पत्नी अमेरिका के घरों को ले लिया। अग्निकांड में 10 बकरियां भी झुलस गईं। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटों बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने बताया कि अग्निकांड में मासूम बच्ची की मौत हुई है। लगभग दस लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। टीम आंकलन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+