नल पर काम कर रही भाभी पर वार करता रहा देवर, नृशंस हत्या देखते रहे लोग

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में कैसरगंज थाना क्षेत्र के मजरे उदित सिंह पुरवा में सोमवार सुबह जमीन बंटवारे को लेकर देवर ने अपनी भाभी की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद देवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

किए ताबड़तोड़ वार

किए ताबड़तोड़ वार

थाना क्षेत्र निवासी मंजू देवी (45 वर्ष) पत्नी रामेंद्र सिंह सुबह अपने घर के सामने लगे नल पर बर्तन साफ कर रही थी कि पीछे से उसके देवर अमरनाथ उर्फ पुत्तन पुत्र भिखारी सिंह ने बांके से उस पर हमला कर दिया। उसने गर्दन, हाथ व जबड़े पर ताबड़तोड़ वार किए। लोगों के सामने कत्ल हो रहा था लेकिन कोई हत्यारे को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ग्रामीणों के अनुसार वह तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

घटना के बाद मौके से फरार

घटना के बाद मौके से फरार

घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के समय पति शौच गया हुआ था। वापस लौटा तो देखा कि पत्नी का शव नल के पास पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मौके पर पहुँचे निरीक्षक अपराध जय प्रकाश पाठक शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को उसके पति से पूछताछ की। मृतका के पति रामेन्द्र सिंह की तहरीर पर भाई अमरनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+