Bahraich News: आदमखोर भेड़िये लगातार बदल रहे अपना रास्ता, बच्चों को घर में रखने का निर्देश, किया जा रहा अलर्ट

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन चला कर प्रशासन द्वारा अब तक चार भेड़ियों को पकड़ लिया गया है। बावजूद इसके भेड़ियों का आतंक काम नहीं हुआ है।

बहराइच जिले के महसी इलाके में भेड़िए द्वारा अब तक सर्वाधिक लोगों पर हमला किया गया। इसके अलावा इस इलाके में ही कई बच्चों को भेड़िए अपना शिकार बन चुके हैं। प्रशासन की सक्रियता के बाद भेड़िए भी अपना रास्ता बदल रहे हैं।

bahraich-news-man-eating-wolves-are-constantly-changing-their-path

यही कारण है कि भेड़िए अब पुलिस प्रशासन की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा ड्रोन से निगरानी के दौरान कई भेड़िए ड्रोन कैमरे में कैद हुए थे। भेड़िए द्वारा लगातार लोगों पर हमला करने के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

भेड़िया ने 7 वर्षीय बच्चे पर किया हमला
महसी इलाके में रात में अपने घर में सो रहे एक बच्चे के ऊपर आदमखोर भेड़िया ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भेड़िए के पंजे से 7 वर्षीय पारस नामक एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि रात में जगंल पूरवा गांव में भेड़िए द्वारा 7 वर्षीय पारस नमक बालक के ऊपर हमला किया गया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही टीम
भेड़ियों के लगातार आतंक से ग्रामीण परेशान हैं, वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रही है। अधिकारी ग्रामीणों से कह रहे हैं कि रात में बच्चों के साथ खुले में न सोएं। बच्चों के साथ घर में ही सोएं।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अगर किसी भी तरह का शोर सुनाई दे या भेड़िया दिखाई दे तो तुरंत पुलिस प्रशासन की टीम को सूचित किया जाए ताकि समय रहते भेड़िये को पकड़ा जा सके। पुलिस प्रशासन की टीम गांव में कैंप कर लोगों को जागरूक भी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+