Bahraich: एचटी लाइन की चपेट में आए पांच लोगों की करंट लगने से मौत, निकाल रहे थे बारावफात का जुलूस

Bahraich: एचटी लाइन की चपेट में आए पांच लोगों की करंट लगने से मौत, निकाल रहे थे बारावफात का जुलूस

बहराइच (Bahraich) जिले में रविवार 09 अक्टूबर की सुबह बारावफात जुलूस निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एचटी लाइन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

Bahraich News: Five people no more due to electrocution

यह दुखद हादसा बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के भगड़वा मासूपुर गांव में हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह चार बजे उस वक्त हुआ, जब बारावफात का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान ठेले पर लगी लोहे की रॉड बिजली की एचटी लाइन से टच हो गई। एचटी लाइन से लोहे की रॉड टच होने से ठेले में करंट उतर आया और इसकी चपेट में करीब सात लोग आ गए। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

वहीं, इस हादसे में झुलसे हुए दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने भी घायलों का हालचाल जाना। वहीं, इस हादसे के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिलाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+