Bahraich : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों डीएम को मिला ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022‘‘

Best Electoral Practice Award 2022 : मतदान में 4 प्रतिशत की वृद्धि होने के परिणामस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य श्रेणी में ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022’’ के लिए डाॅ. दिनेश चन्द्र का चयन किया गया।

Bahraich DM received Best Electoral Practice Award 2022 by the President Draupadi Murmu

उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कैनटोमेन्ट एरिया दिल्ली स्थित मानेकशा सेन्टर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा डाॅ. दिनेश चन्द्र (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी बहराइच को ''बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022'' से सम्मानित किया गया।
आपको बताते दे कि निर्वाचन प्रबन्धन के क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2022 में नवीन मतदाताओं के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्वि तथा मतदान में 4 प्रतिशत की वृद्धि होने के परिणामस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य श्रेणी में ''बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022'' के लिए उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारी बहराइच डाॅ. दिनेश चन्द्र का चयन किया गया।

Bahraich DM received Best Electoral Practice Award 2022 by the President Draupadi Murmu

अवार्ड मिलने के बाद क्या कहते हैं जिला अधिकारी बहराइच
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य श्रेणी में ''बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022'' के लिए चयनित होने पर डीएम डाॅ. चन्द्र ने बताया कि राष्ट्रपति के हाथों आवार्ड मिलने पर वह स्वयं और उनका पूरा परिवार गौरावान्वित महसूस कर रहा है। निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए डीएम डाॅ. चन्द्र ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आदर व सम्मान की अनुभूति के साथ कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

Bahraich DM received Best Electoral Practice Award 2022 by the President Draupadi Murmu

Recommended Video

    Republic Day की पूर्व संध्‍या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन की बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

    स्वतन्त्रता की मशाल को ऊर्जा प्रदान करते रहें
    डीएम डाॅ. चन्द्र ने इस उपलब्धि के लिए जनसहयोग एवं लोकतन्त्र में आस्थावान मतदाताओं के जनसहयोग, समस्त राजनैतिक दलों, सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा परिजनों की ओर से प्राप्त होने वाले आत्मबल को समर्पित करते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि लोकतन्त्र के प्रत्येक महापर्व पर अपने मताधिकार की आहुति देकर ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों द्वारा प्रज्ज्वलित की गई स्वतन्त्रता की मशाल को ऊर्जा प्रदान करते रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+