बहराइचः मासूम से दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतारने वाले हत्योरोपित को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरगाह शरीफ परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि बरामद चाकू से ही मासूम बच्ची की गोदकर हत्या की गई थी। श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी श्रमिक अपनी पत्नी व पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बहराइच के दरगाह शरीफ में जियारत करने आया था।

bahraich accused of rape and murder of minor is arrested

बीते 24 फरवरी को पांच वर्षीय मासूम बेटी का शव दरगाह शरीफ के गोलघर के दो सौ मीटर दूरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिली थी। शव देखने के बाद से ही प्रतीत हो रहा था कि मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है और पहचान छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई थी। नवागंतुक एसपी विपिन मिश्रा घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर तीन टीमें गठित करने के बाद जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। दरगाह पुलिस ने दरगाह शरीफ परिसर में लगे सीसीटीची फुटेज के जरिए संदिग्ध युवक की पहचान की और रेलवे क्रासिंग अनारकली तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया।

bahraich accused of rape and murder of minor is arrested

युवक की पहचान मुहम्मद रईस पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मकई दरवाजा थाना दरगाह शरीफ के रूप में हुई। बता दें कि पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के रहने वाले युवक काफी समय से बीमार चल रहा था । उसकी हालत में सुधार न होने पत्नी उसे लेकर दरगाह आ गयी छह साल की मासूम बेटी भी साथ में थी । बीती रात परिजनों के साथ सो रही बच्ची अचानक गायब हो गई सुबह बेटी को न पाकर परिजन उसकी तलाश में जुट गये ।

काफी प्रयास के बाद दरगाह से 500 मीटर दूर मासूम का शव पड़ा दिखाई दिया । उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे । मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है । दरगाह से कुछ ही दूरी पर मासूम का शव मिलने की जानकारी पाकर नवांगतुक पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच परिजनों व लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त की ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+