यूपी में चार चरण के चुनाव में कांग्रेस-सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है: अमित शाह

बहराइच, 24 फरवरी: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने क्रांति और शौर्य की भूमि बहराइच में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां की जनता ने 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद सपा, बसपा पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि ये सपा-बसपा, बुआ-भतीजा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को गर्त में डालने का काम किया। इतना बड़ा प्रदेश, 22 करोड़ की आबादी, लेकिन ये देश की 8वें, 9वें नम्बर की अर्थव्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि 5 साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ ने यहां की अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाने का काम किया है।

Recommended Video

    UP Elections 2022: Bahraich में Amit Shah बोले- Bahubali नहीं Bajrangbali दिखते है | वनइंडिया हिंदी
    Amit Shah addressed rally in Bahraich targets samajwadi party and akhilesh yadav

    कांग्रेस, सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो गया: अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरण के चुनाव में कांग्रेस-सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबली दिखाई नहीं देता, हर जगह सिर्फ बजरंग बली ही दिखाई देता है, ये काम योगी सरकार ने किया है। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले दिमागी बुखार से हज़ारों बच्चे मारे जाते थे। भाजपा ने अस्पताल में बाल चिकित्सा वार्ड बनाए, दिमागी बुखार के सेंटर बनाए। शाह ने कहा, ''मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं, हज़ारों बच्चे मारे जाते थे और आप क्या करते थे, आप गर्मियों में परिवार के साथ लंदन में सैर मनाते थे।''

    सीएम योगी ने अयोध्या में किए ये ऐलान

    उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि प्रदेश में बेटी के जन्म लेते ही हम उसकी पढ़ाई के लिए 15,000 रुपए का पैकेज देते हैं, जिसे बढ़ा कर 25,000 रुपए किया जाएगा। गरीब कन्याओं की शादी के लिए अब तक 51,000 रुपए का अनुदान दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख रुपए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि होली और दीवाली में जो लोग उज्जवला योजना के पात्र हैं उन्हें दो गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। 60 साल से ऊपर की हर माता-बहन को उत्तर प्रदेश परिवहन बस में मुफ्त में यात्रा कराएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+