बहराइच: गोल्फर ज्योति रंधावा को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, जेल में काटे 63 दिन

Bahraich news, बहराइच। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार में गिरफ्तार किए गए इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा व उनके साथी महेश विराजदार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में 26 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को एक कार, खाल, जंगली मुर्गे और बंदूक के साथ वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। उनके साथी महेश विराजदार को भी टीम ने पकड़ा था।

allahabad highcout grants bail to golfer jyoti randhawa

जनपद न्यायालय से उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए रंधावा व उनके साथी महेश को जमानत पर रिहा किए जाने के आदेश दिए। जेल अधीक्षक अवनेंद्र नाभ त्रिपाठी ने बताया कि आदेश मिलने के बाद रंधावा व महेश को रिहा कर दिया गया है।

63 दिन जेल में बिताए

इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा ने जिला कारागार बहराइच में करीब ६३ दिन बिताए। इस दौरान उनके पिता, बेटे, बहनोई और बहन ने मुलाकात की। मगर उनकी पत्नी व बालीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह उनसे मिलने एक बार भी नहीं आई। हालांकि कई बार उनके बहराइच आने की अफवाहें जरुर सामने आई थी। लेकिन वह मुलाकात करने जेल नहीं पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+