बहराइच: 17 विदेशियों सहित 21 जमातियों पर हुई कार्रवाई, क्वारंटाइन खत्म होते ही भेजे गए जेल

बहराइच। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से उत्तर प्रदेश में आए जामातियों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। बहराइच पुलिस ने शनिवार को क्वारंटाइन खत्म होने के बाद 21 जमातियों को जेल भेजा है। इनमें चार भारतीय, सात थाईलैंड के और 10 इंडोनेशिया मूल के जमाती शामिल हैं। बता दें कि इन सभी की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

21 foreigners including 17 foreigners were sent to jail in bahraich

जानकारी के मुताबिक, बहराइच पुलिस ने शहर की ताज और कुरैश मस्जिद से इंडोनेशिया और थाइलैंड के 17 विदेशी नागरिकों समेत 21 तबलीगी जमातियों को पकड़ा था। पुलिस ने सभी जमातियों को क्वारंटाइन में रखा और इनकी रिपोर्ट जांच के लिए भेजी थी। साथ ही सभी पर धारा 269, 270,271,188, महामारी अधिनियम (1897) की धारा 03, पासपोर्ट अधिनियम (1967) की धारा 12(3), विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14(बी), विदेशियों विषयक अधिनियम (1946) की धारा 14(सी) और आपदा प्रबंधन अधिनियम (2005) की धारा 56 के तहत केस दर्ज किया गया था।

शनिवार को क्वारंटाइन खत्म होते ही 17 विदेशियों समेत 21 तबलीगी जमातियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिनमें से 17 विदेशी जमातियों को वीजा और पासपोर्ट नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए जेल भेज दिया गया। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं, चार अन्‍य भारतीयों को भी जेल भेजा गया है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि तबलीगी जमात के 21 सदस्यों को रिमांड पर लिया है। ये लोग अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे। उनके खिलाफ दिल्ली के निमाजुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात के मरकज से लौटने के बाद छिपने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

यूपी में 449 हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 448 हो गई। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि शनिवार सुबह तक 15 और मामले सामने आए जिनमें से 8 तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+