प्रॉपर्टी डीलर के शारीरिक शोषण से परेशान महिला देने चली जान, वीडियो जारी कर बताई आपबीती
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर शारिरिक शोषण करने का आरोप लगाते है। महिला ने वीडियो जारी करते हुए जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की भी कोशिश की। महिला को अभी हायर सेंटर भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने एक सुसाइड नोट भी जारी किया।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, मामला शहर कोतवाली इलाके का है, जहां आशा (बदला हुआ नाम) नाम की एक महिला ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में महिला सुनील शर्मा उर्फ बिल्लू पंडित नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर पर गंभीर आरोप लगा रही है। महिला का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर ने उसे मकान दिलाने की बात कहकर उससे 22 लाख रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं उसका कई बार शारीरिक शोषण भी किया। आए दिन उसके साथ जबरदस्ती करता है।
महिला ने वायरल किया अपना वीडियो
महिला का आरोप है कि जिस मकान को दिलाने की बात बिल्लू पंडित ने की थी उसका मालिक अब उसे घर से निकाल रहा है, जबकि उसे ये मकान दिलाने की बात कही है। लेकिन आरोप है कि अब उसे उस मकान से निकाला जा रहा है। जिसके चलते महिला ने वीडियो जारी कर अपने बच्चों को हक दिलाने की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है।महिला ने अपना वीडियो और सुसाइड नोट वायरल किया है। फिलहाल, महिला को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के मुताबिक परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी। फिलहाल, महिला की हालत नाजुक है और कारणों का पता किया जा रहा है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications