बागपत: नल से पानी भरने को लेकर ग्राम प्रधान ने महिला से की बदसलूकी, गुप्तांग में डाली पिस्टल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ग्राम प्रधान की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नल से पानी भरने के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान ने एक महिला की न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की बल्कि उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके गुप्तांग में पिस्टल डाल दी, जिसके बाद से महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Recommended Video

    बागपत: नल से पानी भरने को लेकर ग्राम प्रधान ने महिला से की बदसलूकी, गुप्तांग में डाली पिस्टल
    क्या है पूरा मामला

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, मामला थाना सिंघावली अहिर क्षेत्र के जाफराबाद नंगला गांव का है। एक महिला ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला और उसके पति ने बताया कि उनका गांव के नल से पानी भरने को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर प्रधान तुलसी सिंह उन्हें नल से पानी नहीं भरने देता। दो दिन पहले भी ग्राम प्रधान तुलसी सिंह ने महिला के साथ बदसलूकी की थी। मामले की शिकायत महिला ने अपने पति से की, लेकिन परिवार ने प्रधान के दबंग होने के चलते चुप्पी साध ली।

    प्रधान ने मारपीट के बाद महिला के गुप्तांग में डाली पिस्टल

    प्रधान ने मारपीट के बाद महिला के गुप्तांग में डाली पिस्टल

    गुरुवार को फिर जब महिला नल पर पानी भरने गई तो ग्राम प्रधान तुलसी व उसके साथी वहां पहुंच गए, उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ भी की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो ग्राम प्रधान ने अपनी पिस्टल महिला के गुप्तांग में डाल दी। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

    क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

    अधिकारियों की मानें तो महिला की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं और आरोपों की भी जांच की जा रही है। एसपी गोपेंद्र यादव ने जल्द कार्रवाई की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+