बागपतः युवक ने बेरहमी से की शख्स की पिटाई, खुद ही वीडियो किया वायरल
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो बड़ौत कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जो एक दबंग युवक दूसरे युवक की बेरहमी पहले थप्पड़ों से पिटाई कर रहा है। इतना ही नही जब युवक का थप्पड़ से मन नहीं भरता तो लात से उसकी पिटाई की जा रही है।

इतना ही नही पिटाई के दौरान युवक उसकी खुद ही वीडियो बना रहा है। वहीं पिटाई करने वाला युवक इतना शातिर है कि पहले खुद का चेहरा छुपाया हुआ कि ताकि उसकी पहचान ना हो और वीडियो में सामने भी नहीं आ रहा। वही उसके बाद वीडियो को म्यूट मोड पर एडिट कर शख़्स का वीडियो वायरल कर दिया।
वहीं इस बाबत जब पुलिसाधिकारी से बात की गई तो वो वीडियो देखें जाने से इंकार कर रहे हैं। साथ ही एएसपी ने कहा है कि अगर पिटाई का वीडियो सामने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः बालकनी के किनारे बच्ची के दौड़ने का Video वायरल, अब माता-पिता की तलाश जारी












Click it and Unblock the Notifications