बागपतः बहन पर मनचलों ने कसी फब्तियां तो भाई ने किया विरोध फिर दबंगों ने मिलकर बुरी तरह से पीटा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना छपरौली क्षेत्र में युवक को बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। जहां छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक और उसके आधा दर्जन साथियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई करने वाले हमलावरों में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है। दरअसल मामला थाना छपरौली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां गांव का युवक अपनी बहन को बाइक से कॉलेज छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते मे पड़ोसी गांव चंदहेड़ी के कुछ युवकों ने उसकी बहन पर अश्लील फब्तियां कसी।

uttar pradesh baghpat group of boys beaten to man in eve teasing case

इसके बाद पीड़ित युवक विरोध किया जिस पर उनके साथ युवक का विवाद हो गया। इस दौरान आस पास के लोगों ने सुलह करा दी। लेकिन आरोप है कि जैसे ही युवक अपनी बहन को कॉलेज छोड़कर वापस आ रहा है तभी छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई करने वाले लड़कों में यूपी पुलिस का एक सिपाही इरफान भी शामिल था।

दबंग युवक एक साथ मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और जब तक पिटाई करते रहे तब तक युवक बेहोश नहीं हो गया। इस हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने छुड़ाया, वहीं पिटाई के कारण युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिसके कारण उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकरियों के मुताबिक बाइक से एक बच्ची के टकराने को लेकर युवक की पिटाई किये जाने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+