Bagpat News: खुले मंच से श्रीकांत त्यागी ने पुलिस के खिलाफ ये कैसा दे दिया विवादित बयान? जानिए पूरा मामला
Bagpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में उस समय माहौल गर्म हो गया जब नेता श्रीकांत त्यागी अचानक से पुलिसवालों पर भड़क उठे। उन्हें धमकी देने लगे।
बागपत के बिनौली क्षेत्र के गलेहता गांव में एक जनसभा के दौरान विवादित नेता श्रीकांत त्यागी ने पुलिस के खिलाफ भड़काऊ बयान देने लगे। जिसमें उन्होंने पुलिस की वर्दी फाड़ने और दरोगा को थप्पड़ों से पिटाई करने तक की बात कहीं। इतना ही नहीं उन्होंने मंच से दंगा भड़काने और पुलिस जिप्सी फूंकने तक बात कहीं।

श्रीकांत त्यागी यहीं नही रुके और इस सभा के दौरान श्रीकांत त्यागी ने पुलिस द्वारा थाने में ले जाए गए भगवान परशुराम के बोर्ड को लेकर एएसपी को मंच से फोन भी किया और कहा कि बोर्ड को सभा मे पहुंचा दो वरना ये किसी नही सुनेगे क्योकि सिर्फ ये लोग मेरी सुनते हैं। उन्होंने यह भी एलान किया कि वे 65 गांवों में भगवान परशुराम का बोर्ड लगाएंगे।
यह विवाद भगवान परशुराम के बोर्ड को लेकर शुरू हुआ था। ग्रामीण गांव के बाहर भगवान परशुराम का बोर्ड लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसे उखाड़ दिया था। इसके बाद श्रीकांत त्यागी भड़क गए और पुलिस के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया।












Click it and Unblock the Notifications