UP News: प्रेमी से मिलने बागपत से बरेली पहुंची आठवीं की छात्रा, स्टेशन पर हुई मुलाकात, फिर हुआ कुछ ऐसा

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की कक्षा आठवीं की एक छात्रा को इंस्टाग्राम के माध्यम से बरेली के रहने वाले युवक से प्यार हो गया। युवक से प्यार होने के बाद परिजनों ने जब पाबंदी लगाई तो छात्र नाराज हो गई और अपने घर से भाग निकली।

घर से भाग कर छात्र बरेली पहुंच गई और अपने प्रेमी से मुलाकात करने के बाद उसके साथ घूमने लगी। बरेली रेलवे स्टेशन पर युवक और छात्रा को घूमते हुए देखकर जीआरपी ने उन्हें रोक लिया तुम मामले की जानकारी। उसके बाद छात्रा के परिजनों में सूचना दी गई।

up-eighth-class-student-reached-bareilly-from-baghpat-to-meet-her-lover

जीआरपी द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी और एक युवक टहलते हुए दिखाई दिए। दोनों काफी समय से टहल रहे थे और दोनों की हरकतें अजीब सी लग रही थीं। आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम उनके पास पहुंची।

जवानों द्वारा किशोरी और उक्त युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस को बरगलाते हुए दोनों ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं और रेलवे स्टेशन पर घूमने के लिए आए हैं। उसके बाद दोनों की मोबाइल चेक की गई।

मोबाइल चेक करने के दौरान पता चला कि दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते हैं तथा चैटिंग भी करते हैं। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए और सच्चाई सामने आई। दोनों ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से मुलाकात होने के बाद दोनों में प्यार हुआ था।

फिलहाल जीआरपी द्वारा किशोरी के परिजनों को फोन कर जानकारी दी गई। किशोरी के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह घर पर बिना किसी को बताए गायब हो गई थी और परिजन उसकी खोजबीन में लगे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+