बागपत की टॉपर बेटी तनु तोमर का सैकड़ों लोगों ने किया जोरदार स्वागत, जुलूस निकालकर की ये अपील
Baghpat news, बागपत। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में टॉपर तनु तोमर के स्वागत में आज सैकड़ों स्कूली बच्चों ओर समाज के गणमान्य लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस में मौजूद स्कूली बच्चों ने स्कूल चलो आदि स्लोगन बोले ओर समाज के लोगों से अपील करते हुए एक-एक बच्चे को जरूर पढ़ाने की बात कही। जुलूस के दौरान शहर इंस्पेक्टर राकेश कुमार समेत कोतवाली में मौजूद समस्त पुलिस स्टाफ ने टॉपर तनु तोमर का माला पहनाकर स्वागत किया।

खुली जीप में बैठकर बागपत के रहने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉपर तनु तोमर व चौथे स्थान पर रहे युवराज की नगर में विजयी यात्रा निकाली गई। बता दें कि 22 साल के जनपद के इतिहास में ये प्रथम बार हुआ है जब किसी बागपत की बेटी ने न केवल जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करके दिखा दिया। फिलहाल प्रदेश टॉपर तनु तोमर को विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, विवि से लगातार पढाई करने के नए-नए ऑफर भी मिल रहे हैं। तनु तोमर ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक पाकर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं बागपत के लाल युवराज ने भी 94.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान लिया। दोनों टॉपर बागपत जनपद के श्री राम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के पढ़ने वाले हैं। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि लड़कियां आज किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। उसने दिन रात मेहनत करके अपने जनपद के ही नहीं बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन किया। इस दौरान सभी से अपने बच्चों को जरूर पढ़ाने की अपील की। जुलूस दिल्ली सहारनपुर हाइवे पीएन शर्मा पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होता हुआ मेरठ बड़ौत मार्ग पर समाप्त हुआ।












Click it and Unblock the Notifications