बागपत: आए थे पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने, एक कत्ल कर हुए फरार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पत्नी से झगड़ा कर रहे पति को पड़ोस के ही दो युवकों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Two youth killed a man in Baghpat

मामला बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां लाइनपार बस्ती में बरकत अली (45) अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। उसकी गुरुग्राम में बिरयानी की दुकान है। सोमवार रात करीब दस बजे उसका घर पर पत्नी से झगड़ा हो गया। शोर सुनकर बस्ती के ही दो युवक आए और समझौता करने का प्रयास किया। लेकिन बरकत अली ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

दोनों युवकों बरकत को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दोनों बरकत को तब तक पीटते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। बरकत के परिजन उसे पास के ही अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना था कि हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+