दाढ़ी रखने पर सस्पेंड हुए थे सब-इंस्पेक्टर इंतसार अली, अब एसपी ने किया बहाल
बागपत। लंबी दाढ़ी रखने की वजह से सस्पेंड हुए सब इंस्पेक्टर इंतसार अली को एसपी अभिषेक सिंह ने बहाल कर दिया है। दरअसल, दाढ़ी कटवाने के बाद सब इंस्पेक्टर इंतसार अली बागपत एसपी के सामने पेश हुए और दाढ़ी रखने के पीछे का स्पष्टीकरण दिया। जिसके बाद एसपी ने सब इंस्पेक्टर को निलंबन से बहाल कर दिया है।

पूरा मामला बागपत के रमाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतेशार अली और उनकी लंबी दाढ़ी से जुड़ा है। बागपत के पुलिस अधीक्षक ने सब-इंस्पेक्टर को तीन बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद भी वो बड़ी दाढ़ी में ही ड्यूटी करते रहे। इसी वजह से बागपत के एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया।
हालांकि अब इंतेशार अली एसपी के सामने दाढ़ी कटवाकर पेश हुए। जिसके बाद इंतेशार अली को बहाल किया गया। सब इंस्पेक्टर इंतसार अली का कहना है कि उन्होंने दाढ़ी रखने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, इस मामले में एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस मैनुअल के अनुसार, पुलिस बल में तैनात रहते हुए सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों को छोड़कर कोई भी अन्य अधिकारी या कर्मचारी दाढ़ी नहीं रख सकता। अगर कोई रखना चाहता है तो उसे प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
समझाने और नोटिस देने के बावजूद दिखाई अनुशासनहीनता
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि दारोगा इंतसार अली बिना अनुमति के ही दाढ़ी रख रहे थे, जिसकी शिकायत मिल रही थी। काफी समझाने और नोटिस देने के बावजूद भी उन्होंने दाढ़ी नहीं कटवाई। इस पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, इंतसार अली का कहना है कि उन्होंने नवंबर 2019 से ही अनुमति की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग से अनुमति नहीं मिल सकी।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications