कांग्रेस की 'Bharat Jodo Yatra' में शामिल नहीं होंगे RLD प्रमुख जयंत चौधरी, ट्वीट कर दी जानकारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में RLD प्रमुख जयंत चौधरी शामिल नहीं हो सकेंगे। लेकिन, भारत जोड़ो यात्रा के लिए जंयत चौधरी ने राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं दी है।

Bharat Jodo Yatra: विंटर ब्रेक के बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने 03 जनवरी को लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है, जिसका आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बागपत के मवीकलां से शुरु हो गई है जो बड़ौत होते हुए शामली जाएगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी शामिल नहीं हो सकेंगे। लेकिन, भारत जोड़ो यात्रा के लिए जंयत चौधरी ने राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं दी है।
आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। जिसके बाद चर्चा थी कि 4 दिसंबर को जयंत चौधरी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, अब जयंत चौधरी की ऑफिशिल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया है कि जयंत चौधरी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस ट्विटर को राष्ट्रीय लोकदल के ऑफिशिल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। हालांकि, उन्होंने यात्रा को शुभकामनाएं दी है।
जयंत चौधरी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, '@jayantrld ने भारत जोड़ो यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। नैतिक तौर पर अभियान के सकारात्मक सोच और प्रयास का समर्थन करते हैं लेकिन स्पष्ट है की वो यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं।' इससे पहले जयंत चौधरी ने लिखा, 'तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश! #BharatJodoYatra के तपस्वियों को सलाम! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे!'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 03 जनवरी से शुरू हो चुका है। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस अपनी इस यात्रा के सहारे जाटलैंड में भाकियू के साथ से 2024 के लिए जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे है। राहुल गांधी आज जनवरी को सभा को संबोधित करेंगे, लेकिन उनके पूरे दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में रहेंगे। ऐसे में बागपत में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं।
Recommended Video
आरएलडी और भाकियू नेताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आरएलडी और भाकियू का समर्थन भी मिला है। यात्रा शुरू होते ही रालोद व भाकियू नेताओं ने उसका स्वागत किया। इसके साथ ही काठा गांव में यात्रा का स्वागत किया गया तो आगे भी यात्रा का कई जगह स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। गुफा वाले मंदिर के पास लंच का कार्यक्रम तय है तो बड़ौत में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आगे शामली के लिए निकल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications