बागपत: भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए बहन ने किया था मर्डर, तीन गिरफ्तार

Bagpat news, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी दम्पति और उसकी बेटी को वारदात में इस्तेमाल असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात जमीनी रंजिश में हुई थी। दो भाइयों की हत्या के बदले की आग में बहन ने ही अपने माता-पिता के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है और पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

20 अप्रैल को हुई थी हत्या

20 अप्रैल को हुई थी हत्या

दरअसल, मामला बिनोली थाना इलाके का है। 20 अप्रैल को गांव में रहने वाले सत्यपाल उर्फ नीटू पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई कुलदीप की तहरीर के आधार पर तफ्तीश में जुटी थाना पुलिस ने हत्यारोपी चचेरे भाई आनंद सिंह, पत्नी मोहन देवी और बेटी खुशबू को गांव के ही जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल अमित और मोहित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

ये था रंजिश का पूरा मामला

ये था रंजिश का पूरा मामला

बता दें कि हत्या की ये सनसनीखेज वारदात पिछले कई वर्षों से चली आ रही जमीनी रंजिश के चलते हुई थी। इस वारदात को अंजाम आनंद सिंह की बेटी खुशबू ने दिया था, क्योंकि उसके दो भाईयों की दो वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही बदले कि आग में खुशबू ने तमंचे से तीन गोलियां मारकर सत्यपाल उर्फ नीटू को मौत की नींद सुला दिया था।

चार साल पहले शुरू हुई थी रंजिश

चार साल पहले शुरू हुई थी रंजिश

रंजिश की शुरुआत चार साल पहले शुरू हुई थी। खेत की मेढ़ को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया था। उसके बाद 2017 में खुशबू के भाई अंकित की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था और उसके दूसरे भाई गौरव की 22 अगस्त 2018 को फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। अपने दोनों भाईयों की हत्या का बदला लेने के लिए ही वारदात को अंजाम दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+