यूपी पुलिस का कारनामा, टायरों को जलाकर किया लाश का अंतिम संस्कार
Baghpat News, बागपत। यूपी में आये दिन अपने कारनामों ओर लापरवाही के चलते सुर्खियों में रहने वाली बागपत पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने लावारिस लाश का अंतिम संस्कार टायर जलाकर कर दिया।

मामला कोतवाली बागपत इलाके का है। रविवार को सिसाना के जंगल में एक अधेड़ आदमी की लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर यमुना घाट पहुंचे। वहां उन्होंने टायरों और कचरों को जमाकर चिता बनाई और उसपर पेट्रोल डालकर लाश को आग के हवाले कर दिया।

इस तरह से पुलिस ने एक लावारिश लाश का अंतिम संस्कार लकड़ियों से न करके रबड़ ओर टायरों के ढेर से कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस ने पैसा बचाने के चक्कर में ऐसा किया। मामला मीडिया में आने के बाद जिले के आला अधिकारी अब जांच कर मामले की तफ्तीश में जुटे हैं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications