बागपत: रेप पीड़िता के घर के बाहर लगाया पोस्टर, लिखा- कोर्ट में गवाही दी तो उन्नाव से भी भयंकर हो सकता है अंजाम

बागपत। हैदराबाद, रांची और उन्नाव की घटनाओं से जहां देश में गुस्सा है, वहीं उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक रेप पीड़िता को धमकी मिली है। दरअसल आरोपियों ने पीड़िता के घर के बाहर पोस्टर चस्पा किया है। पोस्टर में लिखा, 'अगर 13 तारीख को कोर्ट में गवाही दी तो उसका अंजाम बहुत ही बुरा होगा। उसका अंजाम उन्नाव से भी भयंकर हो सकता है।' जिसके बाद पीड़िता से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। अब पीड़ित ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एक साल पहले हुआ था रेप

एक साल पहले हुआ था रेप

दरअसल, मामला कोतवाली बड़ौत के एक गांव का है, जहां की रहने वाली एक युवती दिल्ली के मुख़र्जी नगर इलाके में कोचिंग करती थी। युवती का आरोप है कि करीब एक साल पूर्व युवती के साथ गांव के ही सोहरन नामक युवक बहाने से उसे दोस्त के रूम पर ले गया। वहां पर नशीला पेय पिला कर उसके साथ बलात्कार किया गया, साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया गया। बाद में वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर युवक ने कई बार उसके साथ रेप किया, जिसके बाद युवक के खिलाफ दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में मामला दर्ज करवाया गया।

13 दिसंबर को होनी है गवाही

13 दिसंबर को होनी है गवाही

इस मामले में 13 दिसंबर को दिल्ली की रोहणी कोर्ट में युवती की गवाही होनी है, लेकिन इस गवाही से पहले ही पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। क्योंकि किसी ने उनके मकान के दरवाजे पर एक पोस्टर चस्पा किया है। जिस पर लिखा है कि "अगर 13 दिसंबर को कोर्ट में गवाही दी तो अंजाम बुरा होगा वो अंजाम उन्नाव कांड से भी बुरा होगा"। जिसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार

सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार

पीड़िता ने सीएम योगी से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि उसके परिवार की सुरक्षा की जाए। परिजनों के मुताबिक ये धमकी भरा पोस्टर किसने चस्पा किया है, उन्हें नहीं पता। लेकिन आरोपी पक्ष भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके है। जिस कारण इस धमकी के बाद से अब पूरा परिवार डरा हुआ है और सुरक्षा की गुहार कर रहा है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव की मानें तो रेप का मामला 2018 का है और दिल्ली में दर्ज है। 13 दिसंबर को युवती की गवाही होनी है लेकिन एक धमकी का पोस्टर जो चस्पा मिला है, वह गंभीर है। जिसके बाद पीड़िता के घर सुरक्षा तैनात की जा रही है, साथ ही सोरन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो रेप के मामले में आऱोपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+