बागपत: हिस्ट्रीशीटर चाचा के मां से थे अवैध संबंध, भतीजे ने दिया खौफनाक घटना को अंजाम

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर की उसके भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भतीजे ने बिनौली थानाक्षेत्र पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्यारोपी भतीजे को मौका-ए-वारदात से तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।

बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र का मामला

बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी के मुताबिक, वारदात बागपत जिले के बिनौली थानाक्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव की है। शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर सुबोध उर्फ काला अपने घर में ही सोया हुआ था। शनिवार तड़के उसका भतीजा निखिल तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा और हिस्ट्रीशीटर चाचा को मौत के घाट उतार दिया। गोलियों की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके पर देखा तो सुबोध लहूलुहान जमीन पर मृत पड़ा था।

फोन कर निखिल ने पुलिस को घटना की दी जानकारी

फोन कर निखिल ने पुलिस को घटना की दी जानकारी

वारदात को अंजाम देने के बाद निखिल ने बिनौली पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से हिस्ट्रीशीटर के भतीजे निखिल को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सुबोध उर्फ काला बिनौली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था जिस पर हत्या, लूट, अपहरण आदि के मामले में ढेरों मुकदमे दर्ज थे।

क्या कहा बागपत सीओ ने

क्या कहा बागपत सीओ ने

वहीं, बागपत सीओ ओमपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुबोध के अपनी भाभी और निखिल की मां से अवैध संबंध थे, जिनका विरोध निखिल करता था। इसी के चलते निखिल का कई बार अपने चाचा सुबोध से विवाद हो चुका था। शनिवार सुबह निखिल ने अपने चाचा सुबोध की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+