युवती को जो करता था सबसे ज्यादा प्यार, उसी ने हरियाणा ले जाकर बेच डाला, 3 बार हुआ जिस्म का सौदा

बागपत। यूपी के बागपत में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। जनपद में जिस्मफरोशी की घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां एक महिला को पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। महिला की जिंदगी तबाह करने की दर्दभरी कहानी तब शुरू हुई है जब सुजरा गांव से 6 साल पहले एक महिला को उसका प्रेमी प्यार के सतरंगी सपने दिखाकर घर से भगा ले गया। महिला के सिर से इश्क का भूत तब उतरा जब उसको पता चला कि उससे मोहब्बत के वादे करने वाला ही उसको हरियाणा के पानीपत में चंद रुपए के बदले बेचकर भाग गया।

lover sold woman for money and ran away

महिला के सिर पर मुसीबतों का आसमान टूट गया। जिसके प्यार में अपनी गृहस्थी को लात मारकर चली आयी थी, उसी ने उसको जिस्मफरोशी के अंधेरे में धकेल दिया। एक बार नहीं बल्कि कई बार महिला की अस्मत का सौदा किया गया। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। बीते 6 वर्ष पूर्व यहां की रहने वाली एक युवती की शादी पास के गांव में की गई थी। दोनों हंसी-खुशी अपना जीवन बसर कर रहे थे।

इस महिला को उसी गांव के एक युवक सुशील ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और युवती को भगाकर हरियाणा के पानीपत में एक महिला को बेचकर फरार हो गया। वहां पर एक दर्जन लड़के और लड़कियां पहले से मौजूद थे। उसके बाद कांधला जनपद शामली में महिला को रखा गया और उसके बाद उसे मेरठ ले जाया गया। महिला को तीन बार जिस्मफरोशी के लिए बेचा गया। फिलहाल पीड़िता को दो बच्चे हैं और जिंदगी-मौत से जूझ रही है। परिजन भी इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि ये प्रकरण पुलिस के संज्ञान में अब आया है। पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+