ऑनर किलिंग: प्रेमी की बाहों में बेटी को देख आपा खो बैठा होमगार्ड, नाबालिग़ को नदी में कर डाला दफन
Honor killing: प्रेमी से साथ बात करता देख बौखलाए होमगार्ड ने बेटी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी होमगार्ड ने भाई की मदद से शव को कार में डालकर हिंडन नदी में फेंक दिया।

यूपी के बागपत में ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई हैं। जहां इससे पहले की प्रेम कहानी परवान चढ़ती उससे पहले ही उसका दुःखद अंत हो गया। प्रेमी से साथ बात करता देख बौखलाए होमगार्ड ने बेटी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी होमगार्ड ने भाई की मदद से शव को कार में डालकर हिंडन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया हैं।

प्रेम-प्रसंग से नाराज होमगार्ड ने बेटी को मार डाला
ऑनर किलिंग की वारदात बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव की हैं। जहां थाने में तैनात प्रमोद उपाध्याय नाम के होमगार्ड ने अपनी नाबालिग बेटी जिया की निर्मम हत्या कर दी। प्रमोद ने अपनी बेटी जिया को उसके प्रेमी के साथ बात करते देख लिया था। जिसके बाद उसने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद शोर सुनकर पहुँचे लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद गुस्साए प्रमोद ने घर आकर अपने भाई की मदद से जिया की हत्या कर दी। फिर उसके शव को गाड़ी में डालकर हिंडन नदी पर ले गए और दोनों शव ठिकाने लगाने के लिए उसे हिंडन नदी में फेंक दिया।
प्रेमी संग बेटी को देख बौखला गया होमगार्ड और फिर
दरअसल जिया का प्रेम-प्रसंग बुलंदशहर जनपद के रहने वाले एक युवक से था। प्रेमी जिया के पडोसी का रिश्तेदार था, जो अक्सर उनके यहां आता रहता था। इसी बीच जिया और उसके बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जिसकी जानकारी किसी को नही थी। वहीं 26 फरवरी 2023 को उनके पडोसी के यहां शादी थी। जिसमे प्रेमी युवक भी आया हुआ था। जिया और उसका प्रेमी जब रात में आपस में बात कर रहे थे। तभी जिया के पिता प्रमोद ने दोनों को देख लिया था। जिसके बाद जिया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

सीएम पॉर्टल से मिली ऑनर किलिंग की सूचना
वहीं मुख्यमंत्री पोर्टल पर कृष्ण नाम के युवक ने, जो कि बुलंदशहर जनपद के भौंडा गांव का रहने वाला हैं। उसने शिकायत दर्ज कराई थी, कि होमगार्ड प्रमोद ने अपनी बेटी की हत्या कर दी हैं। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांची गांव से होमगार्ड प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। काफी देर तक प्रमोद पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस के सामने घटना का खुलासा कर दिया।

घरवालों को रिश्तेदारी में भेज खुद करता रहा ड्यूटी
इतना ही नही प्रमोद ने इस हत्या के राज को दफन करने के लिए एक पूरा षड्यंत्र रचा था। जिसके चलते पहले उसने वारदात में भाई की मदद ली और फिर अपने परिवार के सभी लोगों को रिश्तेदारी में भेज दिया। ताकि सबको लगे कि उसकी बेटी रिश्तेदार के यहां गई हुई है। इसके बाद प्रमोद रोजमर्रा की तरह थाने में ड्यूटी पर मौजूद रहा और चेहरे पर भी कोई शिकन नही रखी ताकि किसी को उस पर शक न हो।
Recommended Video


पुलिस को लाश निकालने में लगे 4 घंटे, हिरासत में आरोपी
वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी होमगार्ड प्रमोद की निशानदेही पर हिंडन नदी में गोताखोर की मदद से मृतका के शव को निकालकर उसे कब्जे में ले लिया। फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इतना ही नही पुलिस को हिंडन नदी में शव को तलाशने में करीब 4 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लगा। इस दौरान खुद एसपी बागपत नीरज जादौन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications