पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या का बागपत पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला- 'मैं समधी का भाई हूं, लेकिन..'

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या का बागपत पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला- 'मैं समधी का भाई हूं, लेकिन...'

बागपत, 14 सितंबर: भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड का बागपत पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बागपत पुलिस ने बताया कि डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या उनके समधी के भाई प्रवीण ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। वारदात के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे, जिनके ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले पुलिस ने 12 सितंबर को दोनों हत्यारोपितों को शरण देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

Recommended Video

    पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या का बागपत पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला- 'मैं समधी का भाई हूं
    Former minister Dr. Atmaram Tomar murder case was disclosed by Baghpat police, two arrested

    बागपत एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रवीण और बलराम उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कार की स्कार्पियो कार की चाबी और मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया कि पुलिस ने इनके ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।

    एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया,

    पूछताछ में प्रवीण ने पुलिस को बताया कि मैं डॉ. आत्माराम तोमर का सगे समधी का भाई हूं और इनकी गैस एजेंलली पर काम करता था। मुझसे रिश्तेदार की तरह व्यवहार नहीं करते थे और नौकर की तरह काम लेते थे। मेरे एडवान्स व सैलरी के रुपए भी समय पर नहीं देते थे। इसी कारण मैंने अपने साथी बलराम के साथ मिलकर आत्माराम तोमर की हत्या की थी।

    क्या है पूरा मामला
    बता दें, गुरुवार (09 सितंबर) की रात भाजपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव घर के अंदर कमरे में पर पड़ा मिला था और उनके गले पर तौलिया लिपटा हुआ था। साथ ही उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी और मोबाइल फोन हत्यारोपी अपने साथ ले गए थे। शव मिलने की सूचना पर एसपी, एएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए थे।

    घटना की सीसीटीवी फुटेज भी आई थी सामने
    घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, यह फुटेज हत्या वाले दिन गुरुवार शाम 6:42 बजे दोनों बदमाश घर के अंदर बाइक लेकर जाते हैं। फिर करीब 45 मिनट बाद घर से बाहर स्कॉर्पियो निकलती है। कुछ ही देर बाद बाइक पर दूसरा बदमाश निकलता है। घर के बाहर बाइक रोककर गेट को बंद कर लॉक करता है और फिर फरार हो जाता है। पुलिस बड़ौत क्षेत्र के ट्योढी गांव के पास भाजपा नेता की स्कॉर्पियों कार मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+