इंस्पेक्टर की मां ने किया सुसाइड, कमरे में खुद को बंद कर काटी गर्दन

बागपत। बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में आत्महत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डिप्रेशन के चलते एक महिला ने खुद धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। महिला का बेटा आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर है, जो दिल्ली में तैनात है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सनसनीखेज वारदात कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के रामबाग कालोनी की है। यहां एक मकान में पुष्पा नाम की एक महिला का शव उसी के मकान में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। महिला के हाथ मे धारधार हथियार भी बरामद हुआ, जिससे वारदात को अंज़ाम दिया गया है। महिला का बेटा आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर है, जो दिल्ली में तैनात है।

घर पर अकेली थी महिला

घर पर अकेली थी महिला

सीओ बड़ौत रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि पुष्पा नाम की महिला घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति किसी काम से शामली गया हुआ था। वापस आया तो महिला ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद जबरन दरवाजा तोड़ा गया तो फर्श पर पुष्पा का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। उसके हाथ में धारधार हथियार था।

कई महीने से डिप्रेशन में थी महिला

कई महीने से डिप्रेशन में थी महिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो पता चला महिला कई महीने से डिप्रेशन में थी, जिसका इलाज चल रहा था और इसी के चलते उसने सुसाइड किया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+