बागपत: शराब के नशे में सास के पास पहुंचा दामाद, कहासुनी के बाद मार दी गोली
Bagpat news, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में देर रात शराब के नशे में दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन भी कर दिया।

सास और दामाद में हुई कहासुनी
दरअसल, पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना रोड सिचाई डाक बंगले के पास का है, जहां की रहने वाली संतोष एक किसान हैं। वह बीती देर रात घर पर अकेली थीं तभी उसका दामाद कपिल वहां पहुंचा। सास और दामाद में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद कपिल अपनी सास संतोष की गोली मारकर हत्या कर देता है।

शराब के नशे में की हत्या
घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया और पुलिस ने आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन भी कर दिया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आरोपी नशे का आदी है ओर शराब के नशे में ही आरोपी ने अपने सास की गोली मारकर हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications