बागपत: नशे में चूर शख्स ने बड़े भाई को मार दी गोली और हो गया फरार

बागपत। यूपी के बागपत में मामूली सी बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मामला दोघट थाना क्षेत्र के दाहा गांव का है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार भाई की तलाश में जुटी है।

drunk man killed his elder brother in baghpat

कहासुनी के बाद की हत्या

थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात रविन्द्र राणा नाम का युवक शराब के नशे में घर लौटा। किसी बात को लेकर उसकी बड़े भाई परमेन्द्र राणा से कहासुनी हो गई। इस दौरान रविन्द्र ने तमंचे से बड़े भाई परमेंद्र ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परमेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद रविन्द्र फरार हो गया।

पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्यारे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+