प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था पिता, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट
Bagpat news, बागपत। यूपी के बागपत जिले में एक युवती ने खेत मे काम करने गए पिता की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था पिता
मामला छपरौली थाना इलाके का है। 25 मई की रात खेत में काम करने गए 40 वर्षीय किसान अजित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। हत्या की इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की ही बेटी निशा ने अपने प्रेमी मुकुल और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर दिया था। निशा के मुताबिक, पिता का आचरण ठीक नहीं था। वह बच्चों से पूरे दिन काम करवाता था और वह खाने के लिए भी नहीं देता था। उसके प्रेम संबंधों में भी बाधा बन रहा था।
पिता की गोली मारकर की हत्या
पुलिस ने बताया कि बेटी ने ही अपने प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications