बग्गी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, पूरा परिवार जमकर नाचा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस शादी में दूल्हे की जगह दुल्हन बग्गी पर चढ़ी। घुड़चढ़ी कर खुद बारात लेकर विवाह स्थल तक अपने दूल्हे के पास पहुंची। बारात में दुल्हन खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई। उसके साथ परिवार के सभी सदस्यों ने डांस किया। जमकर नोट आतिशबाजी हुई और नोट उड़ाए गए। बग्गी पर सवार होकर अपनी बारात लेकर पहुंची दुल्हन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

शादी तय होने के समय ही दुल्हन ने रख दी थी ये शर्त

शादी तय होने के समय ही दुल्हन ने रख दी थी ये शर्त

बागपत के कोतवाली बड़ौत इलाके के रामबाग कॉलोनी की रहने वाली रिया सिंधू पेशे से इंजीनियर हैं और दिल्ली आईटी विभाग में तैनात है। रिया की शादी बुलन्दशहर के रहने वाले मनीष के साथ हुई, जो खुद भी दिल्ली आईटी विभाग में ही कार्यरत है। शादी तय होने के समय दुल्हन की ये शर्त थी कि वो खुद बारात लेकर घोड़ी पर सवार होकर उसके दरवाजे पर पहुंचेगी। अपनी ख्वाहिश को पूरा करते हुए रिया दुल्हन बनकर फूलों से सजी बग्गी पर सवार हुई और बारातियों के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए विवाह स्थल पहुंची।

Recommended Video

    बग्गी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, पूरा परिवार जमकर नाचा
    तीन भाई बहनों में अकेली हैं रिया

    तीन भाई बहनों में अकेली हैं रिया

    बता दें, रिया तीन भाई बहनों में अकेली हैं। उनका कहना है कि मां-बाप ने तीनों बच्चों को एक ही तरह से देखा और लड़की को लड़के के बराबर दर्जा दिया। यही कारण रहा कि जब बेटी की शादी की जिम्मेदारी आई तो उसकी भी बेटे की तरह घुड़चढ़ी की और घुड़चढ़ी करते हुए बारात मंडप तक आई। इस दौरान दुल्हन के परिवार वाले तो डीजे पर थिरकते नजर आए ही साथ ही दुल्हन भी खुद को रोक न सकी और बग्गी से उतरकर बारात के साथ डांस करने लगी।

    बेटा-बेटी में अंतर नहीं करने की अपील

    बेटा-बेटी में अंतर नहीं करने की अपील

    बहन की बारात लेकर जाने वाले भाई के पैर भी नहीं रुके और उसने भी शादी में ठुमके लगाए। भाई ने कहा कि उनका सपना था कि उनकी बहन की भी ऐस ही शादी हो और उन्होंने भी इस शादी का एन्जॉय किया। रिया ने कहा कि मां-बाप को कभी बेटा-बेटी ने अंतर नहीं समझना चाहिए और सबको बराबर का दर्जा देना चाहिए। जिसके लिए दुल्हन बनी रिया ने सभी मां-बाप से अपील की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+