विदाई के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहा था दूल्हा, रास्ते में शादी की खुशी मातम में बदली
Baghpat News, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दूल्हने समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हादसा ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। बता दें कि हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला दूल्हा प्रवीण की शादी हल्द्वानी में हुई थी। सोमवार को दूल्हा प्रवीण अपनी दुल्हन नीमा को विदा करवाकर ला रहा था। तभी उसे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ये टक्कर ट्रक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश में हुई। भिड़ंत इतनी जोरदात थी कि ट्रक कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। एक्सीडेंट में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

घटना में दुल्हन नीमा और दूल्हे के दोस्त रोहिताश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूल्हा, दूल्हे का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों का रोहतक के अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications