बागपत में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इंस्पेक्टर सस्पेंड, दो लोग अरेस्ट
बागपत। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता संजय खोखर सुबह खेत में टहलने गए थे, तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों को खोखर को खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने की बात कहते हुए पुलिस व प्रशासन से 24 घंटों में मामले की रिपोर्ट मांगी है।
Recommended Video

सुबह टहलने निकले थे भाजपा नेता
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी 52 वर्षीय संजय खोखर मंगलवार सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खोखर की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर गए। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। पुलस हत्यारों की तलाश कर रही है।
सीएम योगी ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी
बताया जाता है कि हमलावरों ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को चार गोलियां मारी हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों और भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें, छपरौली क्षेत्र में पिछले दो महीने में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। पिछले दिनों रालोद के वरिष्ठ नेता देखपाल खोकर को भी गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने की बात कहते हुए पुलिस व प्रशासन से 24 घंटों में रिपोर्ट तलब की है।
इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, डीजीपी ने किया सस्पेंड
डीजीपी एचसी अवस्थी ने बताया कि घटना छपरौली इलाके की है, क्योंकि इनका पहले का विवाद रहा है उस पर अगर प्रभावी ढंग से स्थानीय स्तर पर काम करते तो ये घटना नहीं होती। इसलिए छपरौली के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। जो लोग इस एफआईआर में नामजद हैं उन पर 2018 में भी केस हुआ था, इसी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया। 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है, बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications