बागपत: बिना परमिशन दाढ़ी रखने पर सस्पेंड हुआ दरोगा, तीन बार दी गई थी हिदायत
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सब इंस्पेक्टर को बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखना भारी पड़ गया। एसपी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया। बताया जा रहा है कि एसपी ने कार्रवाई से पहले सब इंंस्पेक्टर को तीन बार दाढ़ी कटवाने की हिदायत दी थी। साथ ही उन्हें दाढ़ी रखने के लिए विभाग से अनुमति लेने को भी कहा था, लेकिन पिछले कई महीनों से सब इंस्पेक्टर एसपी के आदेश की अनदेखी करते हुए दाढ़ी रख रहे थे। इसके बाद एसपी ने उनपर कार्रवाई की।

रमाला थाने में तैनात हैं एसआई इंतसार अली
मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले इंतसार अली यूपी पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। पिछले तीन साल से वह बागपत जिले में तैनात हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी। इंतसार अली का कहना है कि उन्होंने दाढ़ी रखने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस मामले में एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस मैनुअल के अनुसार, पुलिस बल में तैनात रहते हुए सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों को छोड़कर कोई भी अन्य अधिकारी या कर्मचारी दाढ़ी नहीं रख सकता। अगर कोई रखना चाहता है तो उसे प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
समझाने और नोटिस देने के बावजूद दिखाई अनुशासनहीनता
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि दारोगा इंतसार अली बिना अनुमति के ही दाढ़ी रख रहे थे, जिसकी शिकायत मिल रही थी। काफी समझाने और नोटिस देने के बावजूद भी उन्होंने दाढ़ी नहीं कटवाई। इस पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, इंतसार अली का कहना है कि उन्होंने नवंबर 2019 से ही अनुमति की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग से अनुमति नहीं मिल सकी।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications