Baghpat News: खेत पर काम करने गई थी महिला, थोड़ी देर बाद ईख के खेत में पड़ी मिली लाश

Baghpat News: बागपत जिले के रमाला थानाक्षेत्र के बूढ़पुर गांव में चुनरी से गला घोंटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। जिसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला।

Baghpat News

Baghpat News: खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से है। यहां खेत में गन्ना छीलने के लिए घर से निकली महिला का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। महिला का शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस की मानें महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

यह वारदात बागपत जिले के रमाला थानाक्षेत्र के बूढ़पुर गांव की है। गांव निवासी 23 वर्षीय सुनीता अपने पति अंकित और सास के साथ रहती है। सुनीता का पति अंकित हरियाणा में नौकरी करता है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सुनीता सोमवार की सुबह करीब आठ बजे खेत में गन्ना छीलने के लिए घर से निकली थी। मृतक महिला सुनीता को इब्राहिमपुर माजरा निवासी लोकेंद्र के खेत में गन्ना छीलने के लिए जाना था, जहां उसकी सास रमूना पहले ही चली गई थी।

दोपहर 12 बजे तक सुनीता के खेत में नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका फोन भी बंद मिला। जिसके बाद सास रमूना व ग्रामीणों ने थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। बता दें, दोपहर करीब एक बजे सुनीता का शव गांव के जंगल में सतपाल के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर रमाला पुलिस व सीओ सविरतन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के चेहरे व गले में चोट के निशान मिले और उसके गले में चुनरी लिपटी मिली।

Recommended Video

    बागपत: छत पर बैठी छात्रा पर टूट पड़े बंदर, मरते दम तक नोंचते रहे जिस्म

    फॉरेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्क्वायड ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सूचना मिलने पर मृतका का पति अंकित भी बूढ़पुर पहुंच गया। इस मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बागपत के एसपी नीरज जादौन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+