'नींद ली तो हो जाएगी मौत', जानिए इस गांव के लोग क्यों रात-रात भर जागने को हैं मजबूर

बागपत, 25 अगस्त: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां लोग रात-रात भर सो नहीं पा रहे है, क्योंकि उन्हें डर है कि नींद ली तो उनकी मौत न हो जाए। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी, लेकिन यह सच है। बता दें कि यहां लोगों को किसी चोर या डकैत का डर नहीं है, बल्कि गांव वालों को सांप का डर सता रहा है।

अभी तक चार लोगों को डंस चुका है सांप

अभी तक चार लोगों को डंस चुका है सांप

यह मामला बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के टोहडी गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक सांप अब तक एक महिला समेत चार लोगों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों की मानें तो रात के अंधेरे में सांप लोगों की चारपाई और मकानों में घूमते हुए देखा गया है। सांप के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लोगों ने सीसीटीवी कैमरे भी अपने-अपने घरों में लगाए हैं। हैरानी की बात ये है कि दो लोगों की चारपाई पर घूमते हुए सांप की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घरों में सोने से डर रहे है ग्रामीण

घरों में सोने से डर रहे है ग्रामीण

सीसीटीवी फुटेज में सांप देखे जाने के बाद लोगों को अपने-अपने घरों में सोने में भी डर लग रहा है। एक के बाद एक सर्पदंश की घटनाओं के बाद गांव में खौफ का माहौल है और लोग इस माहौल में जीने को मजबूर हैं। गांव के लोगों की हालात इस कदर हो गई हैं कि बिस्तर में सोने से भी उन्हें डर लगने लगा है। लोगों का कहना है कि सांप अक्सर बिस्तर के आसपास ही नजर आता है। नागराज के खौफ का आतंक इस कदर है कि लोगों ने पंचायत बुलाकर इसका समाधान करने का उपाय खोजने की बात कही है।

जल्द-जल्द इस समस्या से छुटकारा चाहते है ग्रामीण

जल्द-जल्द इस समस्या से छुटकारा चाहते है ग्रामीण

लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सांप गांव में इस कदर क्यों हमला कर रहा है। लोग अब तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। ये बात सच है कि ग्रामीण इलाकों में बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन एक ही सांप के बार-बार देखे जाने की यह घटना आसपास के गांव में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। गांव वालों का कहना है कि जल्द से जल्द इस समस्या से उन्हें छुटकारा चाहिए, जिससे वो अपने घरों में चेन की नींद सो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+