Baghpat : 'बीड़ी' नहीं दी थी इसलिए उतार दिया मौत के घाट, दोस्तों ने मिलकर मचाया खूनी तांडव
एक युवक की उसी के दोस्तों ने बीड़ी न देने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या की इस वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकियों की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जीसमे एक युवक की उसी के दोस्तों ने बीड़ी न देने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या की इस वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकियों की तलाश की जा रही है।
युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से मचा हड़कंप
दरअसल, पूरा मामला जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर पुट्ठी गांव का हैं। जहां गांव के बाहर जंगल में एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। मृतक युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के गहरे निशान थे। जिससे प्रथमदृष्टया युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक के शव की शिनाख्त गांव के ही चौकीदार सुभाष के बेटे अनुज के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और पूरे मामलें की तफ्तीश में जुट गई।

मृतक के कपड़ों से ही हत्यारों ने बांधे हाथ पैर, फिर मारा अनुज
बता दें कि घर से खेत के लिए कहकर गया अनुज जब घर वापस नही पहुँचा तो परिजन व ग्रामीण उसे तलाशते हुए खेतों की तरफ पहुँचे। जहाँ अनुज का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। इतना ही नही हत्या के बाद हत्यारों ने उसी के कपड़ों से उसके हाथ पैर बांध रखे थे। अनुज के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के गहरे निशान भी थे। जिससे साफ पता चल रहा था कि अनुज की हत्या से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गईं थी।
जब लक्की के लिए अनलकी बन गई टोपी
वही जब खेतों में पुलिस को अनुज के शव होने की सूचना मिली तो पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी। जिसके चलते घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड ने सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से एक टोपी बरामद की जो वारदात को अंजाम देते वक्त हत्यारे की मौके पर गिर गई थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले। जिसमे पुलिस को अनुज के साथ उसके 4 दोस्त भी दिखाई दिए। जो घटना के वक्त से फरार थे। जिनमे पुलिस ने टोपी वाले दोस्त लक्की को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

बीड़ी विवाद में युवक हुई हत्या, दोस्त ने कबूला गुनाह
पुलिस पूछताछ के दौरान लक्की ने अपना गुनाह कबूल करते हुए स्वीकार किया कि उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अनुज की हत्या की हैं। वहीं जब हत्यारे ने हत्या के पीछे की वजह बताई तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व अनुज से एक बीड़ी मांगी गई थी। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था और उसी दिन उन्होंने अनुज को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। जिसके चलते उन्होंने प्लानिंग की और प्लांनिग के अनुसार अनुज के खेत पर पहुंचे। जिसके बाद सभी ने मिलकर पहले शराब पी और फिर उसी के कपड़ों से उसके हाथ पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। अधिक पिटाई होने से अनुज की जान चली गईं। जिसके बाद उन्होंने शव को गन्ने के खेत में ही छिपा दिया। और पिकअप गाड़ी में बैठ मौके से फरार हो गए।
Recommended Video


ख़ुलासा करने वाली टीम को मिलेगा 25 हजार का इनाम: एसपी
पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज जादौन के मुताबिक चंद घंटों में इस हत्या की घटना का खुलासा किया गया हैं। मामूली विवाद में अनुज की हत्या की गई हैं। जिसमे एक आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जबकि सुमित, अनुज और दीपक फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। वही पुलिस ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25000 नगद राशि इनाम देने की घोषणा की गई।












Click it and Unblock the Notifications