यूपी: सरेंडर करने खुद थाने पहुंचा बदमाश, कहा- मैं 25 हजार का इनामी 'हवा सिंह'

बागपता। यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर का खौफ अब बदमाशों में किस कदर बढ़ गया है, इसकी बानगी बागपत जिले में देखने को मिली। यहां 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हवा सिंह शुक्रवार को खुद एसपी के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। हवा सिंह ने एसपी से कहा, 'साहब! मैं प्रवीण हत्याकांड का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए, नहीं तो पुलिस मेरा भी एनकाउंटर कर देगी। इस पर एसपी कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया।

25 thousand prize criminal surrenders in front of sp

25 हजार का इनामी है हवा सिंह
बता दें कि 5 जून को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में नशे में धुत आदित्य, सौरभ और हवा सिंह ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में प्रवीण नाम के शख्स की जान चली गई थी। गांव वालों ने आदित्य और सौरभ को पकड़ लिया जबकि हवा सिंह फरार हो गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने आदित्य और सौरभ की जबरदस्त पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित गांव वालों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी।

एसपी दफ्तर पहुंचा हवा सिंह
आए दिन हो रहे एनकाउंटर की खबरों से परेशान होकर हवा सिंह शुक्रवार को अपने पिता प्रहलाद सिंह के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा। पुलिस को चकमा देकर वह एसपी शैलेश कुमार पांडेय के सामने खड़ा हो गया और सफाई दी की उसने प्रवीण की हत्या नहीं की। पकड़े गए आदित्य उर्फ गोलू और सौरभ ने उसे झूठा फंसाया है। एसपी भी इनामी को सामने खड़ा देखकर दंग रह गए।

पुलिस को बुलाकर कराया गिरफ्तार
एसपी ने हवा सिंह और उसके परिजनों को फटकार लगाई और कोतवाली पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार कराया दिया। एसपी ने आरोपी के परिजनों को हवा सिंह के खिलाफ मिले सबूतों की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+