Bagpat : मां ने ली बेटे की जान, 2 साल के भाई का शव लेकर भटकता रहा 10 का मासूम

बागपत, 28 अगस्त: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने रोते हुए अपने मासूम बच्चे को हाईवे पर फेंक दिया वह वहां उसे कार ने कुचल दिया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने भी इंसानियत नहीं दिखाई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद रोते-बिलखते परिजनों के हाथों में थमा दिया। बड़ा भाई अपने मासूम भाई के शव को हाथों में लेकर जाता दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया।

चुप नहीं हो रहा था मासूम, मां ने सड़क पर फेंका

चुप नहीं हो रहा था मासूम, मां ने सड़क पर फेंका

मामला बागपत कोतवाली पुलिस के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शामली जिले की रहने वाली सीता का घर में झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह शुक्रवार को वह अपने डेढ़ साल के बच्चे और पांच साल की बेटी को लेकर ट्रेन से बागपत आ गई। यहां नेशनल हाईवे पर महिला ने बच्चे को सड़क पर फेंक दिया, जो सामने से आ रही ईको कार की चपेट में आ गया। बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मासूम काफी रो रहा था। चुप नहीं होने पर मां ने उसे फेंका था।

मां गई जेल, 10 साल का भाई मासूम के शव को लेकर भटकता रहा

मां गई जेल, 10 साल का भाई मासूम के शव को लेकर भटकता रहा

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला को जेल भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को सरकारी वाहन के जरिए गांव तक पहुंचाना था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने भी मानवता को शर्मसार किया। अस्पताल की तरफ से शव को परिजनों के हाथों में ही थमा दिया गया और कहा गया कि यहां कोई एबुलेंस नहीं है। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चले जाओ, वहां से कोई वाहन मिल जाएगा।

वीडियो हुुआ वायरल, वाहन कराया गया उपलब्ध

वीडियो हुुआ वायरल, वाहन कराया गया उपलब्ध

बच्चे के पिता हाथ जोड़कर बार-बार मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद पिता और बड़ा बेटा जिला अस्पताल से 56 किलोमीटर दूर अपने गांव के लिए पैदल ही निकल पड़े। इस बीच बड़ा भाई अपने मासूम भाई की लाश को हाथों में लेकर चलता दिखा। पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी बच्चे के शव को ले जाते हुए पीड़ित स्वजन को देखते रहे। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची। कुछ देर बाद रास्‍ते में शव वाहन पहुंच गया। बच्चे के शव को ले जाते परिजनों को रोककर वापस जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में वाहन बच्चे के शव को लेकर शामली के लिए रवाना हुआ। इस मामले में सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना कि मोर्चरी से पोस्टमार्टम होने के बाद किसी भी व्यक्ति का शव तब तक नहीं निकाला जाएगा, जब तक गेट पर शव वाहन या निजी कोई वाहन नहीं पहुंचेगा। बिना वाहन की व्यवस्था हुए किसी को भी शव नहीं सौंपा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+