पुलिस को मिली बाबा राम रहीम के काले कारनामों की हार्ड डिस्क
हरियाणा पुलिस को जांच में डिस्क मिली है। इस हार्ड डिस्क में राम रहीम के काले कारनामों की डिटेल है। राम रहीम के खिलाफ एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने भी जांच कर रही है।
नई दिल्लीः बलात्कारी बाबा राम रहीम को अदालत ने 20 साल की सजा सुना दी। राम रहीम पर रेप के अलावा कई आरोप लगे हैं। हरियाणा पुलिस को जांच में डिस्क मिली है। इस हार्ड डिस्क में राम रहीम के काले कारनामों की डिटेल है। राम रहीम के खिलाफ एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने भी जांच कर रही है। पुलिस को मिली इस हार्ड डिस्ट को अब ईडी हासिल करेगी। पुलिस डेरा मैनेजमेंट कमिटी की चेयरपर्सन विपासना सहित 45 डेरा सदस्यों को नोटिस भेज चुकी है।

जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस को चार ऐसे डेरा समर्थकों का पता है, जिन्हें नंपुक बनाया हो। इन्हें में से पंचकूला दंगों का मास्टरमाइंड भी शामिल है। बताया जा रहा है कि डेरे में कई जगह फटे या जले हुए डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, कहा तो ये भी जा रहा है कि इस हार्ड डिस्ट को नष्ट करने की कोशिश की गई थी।
पुलिस के मुताबिक इस डिस्क में हवाला से लेकर कई बाबा की प्रॉपर्टी और कारोबार की जानकारी मौजूद है। इस डिस्ट में डेरे से जुड़ी पैसे के लेन देन की सारी जानकारी मौजूद है। इसमें हथियारों की जानकारी भी दी गई है। ईडी हर मामले की तय तक जा रहा है। जांच में पूरे हरियाणा में अलग-अलग डिपार्टमेंट्स से जानकारी ली गई है।
बता दें, साल 2000 से 2005 के बीच डेरे में 400 समर्थकों को नपुंसक बनाने की बात सामने आई थी। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस रिपोर्ट में चार लोगों को नपुंस बनाने की बात, चारों का कबूलनामा, इन चारों के बारे में सारी जानकारी, इन चारों पर दंगा भड़काने के आरोप शमिल है।












Click it and Unblock the Notifications