Azamgarh News: डांस करने से मना करने पर युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, दो महिलाएं गिरफ्तार
Azamgarh में डांस करने से मना करने पर एक युवक को इतना गुस्सा आया कि अपनी मां और बहन के साथ मिलकर उसने पड़ोस के एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Azamgarh जनपद में डांस करने से मना करने पर एक युवक को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपने पड़ोस के रहने वाले युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना में आरोपी युवक की मां और बहन भी शामिल थी। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है तथा मृतक के बड़े पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक की मां और बहन को हिरासत में लिया है।
जानकारी अनुसार आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत देवारा जदीद इलाके में रात शनिवार रात 8 बजे के 35 वर्षीय रामताऊल नामक एक युवक अपने घर में रखे साउंड में गाना बजा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला रवि वहां पहुंच गया।
रवि ने रामताऊल से कहा कि हो वह भी उसके घर डांस करना चाहता है। डांस करने पहुंचे रवि को रामताऊल ने मना कर दिया। यह बात रवि को नागवार गुजरी उसके बाद रवि गाली गलौज करने लगा। मना करने पर दोनों में हाथापाई हो गई।
बताया जा रहा है कि उसके बाद रवि अपने घर वापस चला गया और अपनी मां और बहन के साथ रामताऊल के घर पहुंचा। इस दौरान तीनों ने अपने हाथ में लाठी-डंडे लिए थे और लाठी डंडे से तीनो लोगों ने रामताऊल के ऊपर हमला कर दिया।
इस दौरान गंभीर रूप से चोट लगने के चलते रामताऊल लहूलुहान होकर धरती पर गिर गया। रामताऊल के धरती पर गिर जाने के बाद रवि अपनी मां और बहन के साथ वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर रामताऊल के परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलने के बाद रामताऊल के परिवार में मातम पसर गया। मृतक की बड़ी पिता राम बचन निषाद ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रवि की मां और उसकी बहन को गिरफ्तार कर ली।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। रवि अभी भी अपने घर से फरार है और पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications