Azamgarh: जनेऊ धारण कर पूरे परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म, आबिद बना 'आर्यन' तो शबनम बन गई 'खुशबू'

कहते है कि भगवान के प्रति अगर एक बार आस्था हो जाए तो फिर राह में कितने भी बवंडर आ जाए फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से सामने आया है। आजमगढ़ जिले में आबिद अंसारी के पूरे परिवार ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद आबिद अंसारी अब आर्यन राजभर बन गए और उनकी पत्नी शबनम से खुशबू बन गई। हिंदू रीति रिवाज से पूजा अर्चना करने के बाद आबिद अंसारी ने हिंदू धर्म को अपना लिया और पूरे घर को गंगाजल से आचमन किया।

कुछ दिन में बदला व्यवहार और अपना लिया हिन्दू धर्म
बता दें कि आजमगढ़ जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के तुम भी गांव के रहने वाले इलियास अंसारी का पुत्र आबिद अंसारी स्कूल में बस का ड्राइवर था। धर्म के प्रति संजीदा आबिद का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से बदल गया था। आबिद हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आकर्षित होने लगा और ज्यादातर समय पूजा पाठ को देने लगा। इसी बीच बस ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक के सामने धर्म परिवर्तन को लेकर इच्छा जताई, जिसके बाद उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया।

whole family adopted Hinduism Abid Ansari became Aryan rajbhar and Shabnam ansari became Khushboo

समझाने के बाद भी नही माने आबिद, बन गए आर्यन
वहीं जब स्कूल प्रबंधक के सामने आबिद ने धर्म परिवर्तन की इच्छा जताई तो स्कूल प्रबंधक ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आबिद नही माने। शनिवार को आबिद ने अपनी पत्नी से इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने को लेकर बात कही। जिसके बाद आबिद ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हिन्दू धर्म अपना लिया। आबिद ने जनेऊ धारण करने के बाद पूजा पाठ किया, जिसके बाद आबिद आर्यन बन गया और उसकी पत्नी शबनम खुशबू बन गई। आबिद ने दो पुत्र व पुत्रियों का नाम भी बदलकर हिन्दू धर्मानुसार कर लिया।

whole family adopted Hinduism Abid Ansari became Aryan rajbhar and Shabnam ansari became Khushboo

लोगों के विरोध के बाद भी रहा अडिग
आबिद के धर्म परिवर्तन की खबर के बाद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के बाद भी जब आबिद नहीं माने तो उन्हें अपने समाज से दरकिनार कर दिया गया। लेकिन आबिद अपने फैसले पर अडिग रहें। आबिद ने बकायदा मंत्रोच्चारण के बाद हिंदू धर्म अपनाया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद आबिद ने गंगा जल से अपने पूरे घर का आचमन भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+