ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या पर गरमाई राजनीति, पीएल पुनिया, अजय कुमार लल्लू समेत प्रतिनिधिमंडल नजरबंद
आजमगढ़। 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या कर दी गई थी। सत्यमेव जयते की हत्या के मामले ने तूल पकड़ तो वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ग्राम प्रधान सत्यमेव के परिजनों से मिलने जा रहा था, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया गया। साथ ही सर्किट हाउस के अंदर कांग्रेस के बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।
Recommended Video

नजरबंद के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। तो वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री आरके चैधरी, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष आलोक पासवान गेट के अंदर घरने पर बैठ गए। वहीं, स्थानीय कांग्रेसी गेट के बाहर धरना देने लगे। इस दौरान दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष आलोक पासवान बुधवार की रात ही आजमगढ़ सर्किट हाउस पहुंच गए थे। चूंकि कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रम पहले से तय था, इसलिए रात में ही प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली थी। सुबह होते ही सर्किट हाउस से लेकर आजमगढ़-लखनऊ हाईवे तक का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मौके पर पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए थे।
क्या है मामला
दरअसल, तरवां थाना क्षेत्र के बांस गांव के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम शुक्रवार 14 अगस्त की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से आक्रोशित गांव के लोग बोगरिया में सड़क जाम कर रहे थे। इसी दौरान मची भगदड़ में एक वाहन की चपेट से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। पुलिस चौकी के पास लोगों ने आगजनी की थी और पुलिस ने हवाई फायरिग की थी। बता दें कि प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications